CBI News: 60 लाख रुपये की रिश्वत लेते लिया हिरासत में, CBI ने वरिष्ठ खुफिया अधिकारी पर की बड़ी कार्रवाई

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Mar 2022 1:10 AM

विज्ञापन

एक व्यापारी ने सीबीआई से शिकायत की थी कि उक्त अधिकारी ने उसके पिता के विरुद्ध चल रहे एक मामले में मदद के लिए कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी है. उन्होंने बताया कि इस शिकायत पर सीबीआई ने संबंधित अधिकारी मोहित धनखड़ के विरुद्ध मामला दर्ज किया.

विज्ञापन

Lucknow News: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) में कार्यरत एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी को कथित तौर पर 60 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि एक व्यापारी ने सीबीआई से शिकायत की थी कि उक्त अधिकारी ने उसके पिता के विरुद्ध चल रहे एक मामले में मदद के लिए कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी है. उन्होंने बताया कि इस शिकायत पर सीबीआई ने संबंधित अधिकारी मोहित धनखड़ के विरुद्ध मामला दर्ज किया. सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘आरोप था कि डीजीजीआई, गाजियाबाद में एक मामले में शिकायतकर्ता के पिता को मदद के लिए आरोपी ने निजी व्यक्तियों एवं दलालों के माध्यम से एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी.’ उन्होंने बताया कि एजेंसी ने जाल बिछाया एवं उस अधिकारी की ओर से राकेश शर्मा नामक एक निजी व्यक्ति को 60 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा. अधिकारियों के अनुसार बाद में धनखड़ को भी गिरफ्तार किया गया. जोशी ने कहा, ‘आरोपी के परिसरों की आज तलाशी ली जा रही है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola