UP Election 2022: चुनाव प्रचार में BJP स्टार प्रचारक बबीता फोगाट के काफिले पर हमला, कई लोग घायल

मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव दबथुवा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की स्टार प्रचारक और इंटरनेशनल रेसलर बबीता फोगाट के काफिले पर हमला कर दिया. हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. चुनाव से पहले रैलियों और जनसभाओं का दौर चरम पर है. इस बीच खबर है कि मेरठ में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव दबथुवा में भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क के दौरान जमकर विरोध हुआ. इस दौरान भाजपा की स्टार प्रचारक और इंटरनेशनल रेसलर बबीता फोगाट के काफिले पर दबथुआ में हमला कर दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक, रेसलर बबीता फोगाट डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर रही थीं. इसी दौरान रालोद (RLD) समर्थकों ने पहले बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की और फिर जब विवाद बड़ा तो मारपीट शुरू कर दी गई. इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है.
प्रदेश में चुनाव की तारीखों का समय नजदीक आता जा रहा है. यूपी में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.
पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




