UP News: ATS ने संदिग्ध आतंकी अजहरुद्दीन को किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद, खुल सकते हैं कई राज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jan 2023 6:19 PM
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एटीएस ने संदिग्ध आतंकी अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. संदिग्ध के पास से एक फोन और डायरी मिली है. आतंकवाद निरोधक दस्ता द्वारा फोन और डायरी की जांच चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार अजहरुद्दीन अलकायदा बर्र-ए-सगीर और जेएमबी से जुड़ा हुआ था.
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. एटीएस ने संदिग्ध आतंकी अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. संदिग्ध के पास से एक फोन और डायरी मिली है. आतंकवाद निरोधक दस्ता द्वारा फोन और डायरी की जांच चल रही है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि डायरी में कई राज छिपे हुए हैं. जिनका खुलासा हो सकता है.
सूत्रों ने बताया कि पकड़ा गया अजहरुद्दीन को पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपने आतंकी संगठनों से युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी. संदिग्ध आतंकी के परिजन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है. गौरतलब है कि अजहरुद्दीन अलकायदा बर्र-ए-सगीर और जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़ा हुआ था.
जांच के दौरान सामने आया है कि पिछले साल 26 सितंबर को सहारनपुर से संदिग्ध आतंकी मदरसा संचालक लुकमान को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद एटीएस ने सहारनपुर निवासी कारी मुख्तार, मोहम्मद अलीम, हरिद्वार निवासी मुदस्सिर कामिल, शामली निवासी शहजाद, बांग्लादेशी नागरिक अलीनूर और झारखंड निवासी नवाजिश अंसारी को गिरफ्तार किया था.
जबकि एटीएस ने मुदस्सिर को नेपाल की सीमा से गिरफ्तार किया था. इस दौरान मुदस्सिर को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई. जहां उसने अपने साथी अजहरूदीन का नाम बताया था. जिसके बाद एटीएस की टीम ने अजहरुद्दीन को 31 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार कर लिया.
सहारनपुर के कुतुबशेर थानाक्षेत्र की एकता कालोनी निवासी अजहरुद्दीन पुत्र चिरागुद्दीन सड़कों पर हेलमेट और मच्छरदानी बेचता था. दोनों बाप बेटा का यह काम है. चिरागुद्दीन ने बताया कि उन्हें अपने बेटे के बारे में कुछ नहीं पता है. उनका कहना है कि मेरा बेटा बेकसूर है. तीन दिन पहले मुझे और अजहरुद्दीन को सहारनपुर की पुलिस लाइन में बुलाया गया था. जहां मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










