Agra: यमुना नदी में दोस्त को डूबते देख लगाई छलांग, तेज धार में बह गये दोनों युवक, तलाश में जुटे गोताखोर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Oct 2022 9:40 AM
उसरी वाटरफॉल में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
आगरा का एक युवक मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना नदी में डूब गया, उसे बचाने के लिए उसके साथ आया दोस्त भी नदी में डूब गया. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया, हालांकि, दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है.
Agra News: थाना न्यू आगरा क्षेत्र में नगला बूढ़ी के रहने वाला एक युवक मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना नदी में डूब गया, उसे बचाने के लिए उसके साथ आया दोस्त भी नदी में डूब गया. जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम की तलाश के भी युवकों का कुछ पता नहीं चल सका है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला बूढ़ी का रहने वाला 18 वर्षीय रविंद्र पुत्र गुलाब सिंह पढ़ाई करता है. वह अपने 21 वर्षीय मित्र विमल पुत्र श्याम जोकि लकड़ी का काम करता है. उसके साथ आनंदी भैरव मंदिर के पास बंद पड़े पुल पर गए थे. इसके बाद वह मूर्ति विसर्जन में शामिल हो गए और यमुना किनारे पहुंच गए.
बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान रविंद्र का यमुना नदी किनारे पर पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गया. उसे डूबता देख विमल ने बचाने की कोशिश की, लेकिन विमल भी रविंद्र के साथ नदी में डूब गया. दोनों को डूबता देख आसपास लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और देखते देखते दोनों युवक यमुना की तेज धार में बह गए और दिखना बंद हो गए.
रविंद्र और विमल के घरवालों के घर में घटना की जानकारी लगते ही चीख-पुकार मच गई. वहीं दूसरी ओर आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंच गए. घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद न्यू आगरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने गोताखोरों को घटना की सूचना दी. इसके बाद गोताखोर भी घटनास्थल पर स्टीमर के साथ पहुंच गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोताखोरों के मौके पर पहुंचने के करीब 1 घंटे बाद यमुना में डूबे दोनों युवकों के शव की तलाश शुरू की गई, क्योंकि उनके स्टीमर में पेट्रोल नहीं था और पेट्रोल मंगाने में करीब 1 घंटे का समय लग गया. अभी तक युवकों के शव के लिए तलाश जारी है, लेकिन कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी है.
रिपोर्ट- राघवेन्द्र गहलोत, आगरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










