ePaper

ADIPURUSH: MP के बाद UP में 'आदिपुरुष' का विरोध, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बाद भड़के साक्षी महाराज

Updated at : 05 Oct 2022 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
ADIPURUSH: MP के बाद UP में 'आदिपुरुष' का विरोध, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बाद भड़के साक्षी महाराज

फिल्‍म 'आदिपुरुष' के क्रेज का तो पता नहीं, लेकिन विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है. यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं का गलत स्वरूप दिखाने पर आपत्ति जताई है. इस बीच बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने भी फिल्‍म के किरदारों को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

Lucknow News: प्रभास और सैफ अली खान स्टारर बॉलीवुड फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ के टीजर ने आते ही बवाल मचा दिया है. फिल्म के क्रेज का तो पता नहीं लेकिन विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है. यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं का गलत स्वरूप दिखाने पर आपत्ति जताई है. इस बीच बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने भी फिल्‍म के किरदारों को लेकर बड़ा बयान दिया है, रावण के किरदार पर अपत्ति जताई है.

आदिपुरुष में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान- डिप्टी सीएम

दरअसल, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि, फिल्म आदिपुरुष में हिंदू देवी-देवताओं का गलत स्वरूप पेश किया गया है. हिंदू सभ्यता और भारतीय संस्कृति में भगवान राम जन-जन में बसे हैं. राम का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि, फिल्म में हिंदू समाज की भावनाओं पर जिस तरीके से हमला किया गया उसकी जिती भी निंदा की जाए कम है. फिल्म में हनुमानजी के किरदार को लेकर उन्होंने फिल्म प्रबंधन को जमकर लताड़ा.

रावण को खिलजी के रूप में दिखाने की कोशिश- साक्षी महाराज

वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी फिल्म के किरदारों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मुख्य तौर पर रावण का किरदार पर निशाना साधा है. बीजेपी सांसद ने कहा कि, रावण का किरदार निभाने वाले को खिलजी के रूप में दिखाने की कोशिश की गई है. उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की है. साथ ही अपील की है कि सभी समाज मिलकर फिल्‍म का बहिष्‍कार करें.

‘टीजर में आपत्तिजनक दृश्य- नरोत्तम मिश्रा

इससे पहले मध्‍य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्‍म के किरदारों की जमकर आलोचना की थी. उन्होंने कहा कि, ‘टीजर में आपत्तिजनक दृश्य हैं, भगवान हनुमान को चमड़े के कपड़े पहने दिखाया गया है. ऐसे दृश्य धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं. अगर फिल्म डायरेक्टर फिल्म के दृश्य नहीं हटाते हैं, तो हम कानूनी कार्रवाई के बारे में सोचेंगे.’

संत समाज ने भी किया फिल्म का विरोध

दरअसल, फिल्म आदिपुरुष में एक्टर सैफ अली खान और प्रभास के अलावा एक्ट्रेस कृति सैनन मुख्‍य किरदार में हैं. फिल्म में जहां प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं कृति सैनन सीता की भूमिका में हैं, जबकि सैफ अली खान, रावण का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में रावण के रोल को लेकर नेताओं के अलावा संत समाज भी लगातार विरोध कर रहा है.

विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola