योगी आदित्यनाथ को कार्रवाई करने की चुनौती देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- ‘आजादी” के नारे लगाता रहूंगा

Updated:
विज्ञापन

मथुरा : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्रवाई करने की चुनौती देते हुए को कहा कि वह “आजादी” के नारे लगाते रहेंगे. लल्लू ने संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) को भी असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 14, 16 और 21 के खिलाफ है. उन्होंने […]

विज्ञापन
मथुरा : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्रवाई करने की चुनौती देते हुए को कहा कि वह “आजादी” के नारे लगाते रहेंगे. लल्लू ने संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) को भी असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 14, 16 और 21 के खिलाफ है.
उन्होंने आदित्यनाथ की सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को दी गई चेतावनी का हवाला दिया और कहा कि "आजादी" के नारे को देशद्रोह माना जाएगा.
लल्लू ने कहा कि मैं भूख और भ्रष्टाचार से आजादी का नारा बुलंद करूंगा. अगर मुख्यमंत्री चाहें तो मेरे खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर सकते हैं. आगे उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन वह किसानों और महिलाओं के सामने आने वाली समस्याओं से आजादी के लिए प्रयास जारी रखेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola