उत्तर प्रदेश : अकाउंटेंट को गोली मारी, हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर (उप्र): जिले में एक उद्योगपति के यहां अकाउंटेंट का काम करने वाले एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने रविवार रात गोली मार दी. कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कापेरवन ने सोमवार को बताया कि अमन बंसल रविवार रात किसी कार्यक्रम से घर लौट रहा था. रास्ते में भागसिंह रोड पर किसी ने उसे गोली मार […]
मुजफ्फरनगर (उप्र): जिले में एक उद्योगपति के यहां अकाउंटेंट का काम करने वाले एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने रविवार रात गोली मार दी. कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कापेरवन ने सोमवार को बताया कि अमन बंसल रविवार रात किसी कार्यक्रम से घर लौट रहा था. रास्ते में भागसिंह रोड पर किसी ने उसे गोली मार दी.
उन्होंने बताया कि बंसल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




