राजस्थान में पंचायत चुनाव की रणभेरी बजते ही टिकट वितरण ने बढ़ाई राजनीतिक पार्टियों की टेंशन, जानें
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Aug 2021 5:37 PM
Rajasthan Panchayat Chunav 2021: सूत्रों के अनुसार बीजेपी और कांग्रेस के भीतर चुनावी जिले से आने वाले दिग्गज नेता सक्रिय हो गए हैं. ये नेता अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए लॉबी करना भी शुरू कर दिया है.
राजस्थान के छह जिलों में पंचायत चुनाव के ऐलान के साथ ही टिकट वितरण को लेकर राजनीतिक दलों की टेंशन बढ़ गई है. एक और जहां कांग्रेस के सामने अपने विधायकों के समर्थकों को एडजस्ट करने की चुनौती है. वहीं बीजेपी भी अच्छे कैंडिडेट उतारकर इन जिलों में जीत हासिल करने की कोशिश में लगी है.
सूत्रों के अनुसार बीजेपी और कांग्रेस के भीतर चुनावी जिले से आने वाले दिग्गज नेता सक्रिय हो गए हैं. ये नेता अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए लॉबी करना भी शुरू कर दिया है. वहीं दूसरी ओर दोनों पार्टी (बीजेपी और कांग्रेस) सर्वे के आधार पर टिकट देने की बात कह रही है.
दोनों दलों ने दिग्गज नेताओं को उतारा मैदान में- जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव में जीत के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने चुनावी जीत दर्ज करने के लिए राजेंद्र राठौड़, वासुदेव देवनानी जैसे नेताओं को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने अपने कई मंत्रियों को जिलेवार जिम्मा सौॆंपा है.
बताते चलें कि चुनाव आयोग ने भरतपुर, जोधपुर, जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर और सिरोही में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम को जारी कर दिया है. इन चुनावों में मतदान इवीएम के माध्यम से कराये जा रहे हैं. तीन चरणों में कराये जा रहे इस चुनाव में प्रथम चरण का मतदान 26 अगस्त को होगा. दूसरे चरण के लिए 29 अगस्त और तीसरे व आखिरी चरण के लिये 1 सितंबर को वोट डाले जाएंगे.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










