ePaper

Rajasthan Cabinet Vistar: कमलनाथ सुलझाएंगे गहलोत-पायलट का मुद्दा? सचिन की नाराज़गी पर माकन ने कही ये बात

Updated at : 18 Jun 2021 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Cabinet Vistar: कमलनाथ सुलझाएंगे गहलोत-पायलट का मुद्दा? सचिन की नाराज़गी पर माकन ने कही ये बात

Rajasthan Ashok Gehlot Cabinet Reshuffle: राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी टशन को सुलझाने में पार्टी हाईकमान जुट गई है. बताया जा रहा है कांग्रेस ने दिग्गज नेता कमलनाथ को यह जिम्मा सौंपा गया है. राजस्थान में कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति को लेकर सियासी टशन जारी है.

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी टशन को सुलझाने में पार्टी हाईकमान जुट गई है. बताया जा रहा है कांग्रेस ने दिग्गज नेता कमलनाथ को यह जिम्मा सौंपा गया है. राजस्थान में कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति को लेकर सियासी टशन जारी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान कैबिनेट विस्तार को लेकर जारी घमासान को सुलझाने के लिए कांग्रेस ने कमलनाथ को जिम्मा सौंपा है. बताया जा रहा है कि कमलनाथ पिछले दिनों सचिन पायलट से फोन पर बात कर मामला सुलझाने का आश्वासन भी दे चुके हैं. कमलनाथ को इससे पहले कांग्रेस में जी 23 की नाराज़गी रोकने का भी जिम्मा सौंपा गया था.

राजस्थान में होना है कैबिनेट विस्तार- बताते चलें कि राजस्थान में पिछले एक साल से कैबिनेट विस्तार टल रहा है. राज्य में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. हालांकि सीएम अशोक गहलोत अभी विस्तार करने के मूड में नहीं है, जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान हरकत में आ गई है.

वहीं कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें सचिन पायलट और प्रियंका गांधी के बीच मुलाकात नहीं होने की बात कही जा रही थी. अजय माकन ने कहा कि सचिन पायलट बहुत वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं, ये बेबुनियादी बात है कि वो किसी नेता से मिलने का समय चाहें और समय मिल नहीं पाए. प्रियंका गांधी, वेणुगोपाल और हम सब की सचिन पायलट से लगातार बात हो रही है.

Also Read: सचिन पायलट गुट को बड़ा झटका! राजस्थान में अभी नहीं होगा अशोक गहलोत कैबिनेट का विस्तार, जानें

Posted By: Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola