ePaper

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुए एनसीपी नेता एकनाथ खडसे, जानिए क्या कहा...

Updated at : 08 Jul 2021 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुए एनसीपी नेता एकनाथ खडसे, जानिए क्या कहा...

Pune Land Deal Case राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने दूसरी बार पेश हुए. मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में एकनाथ खडसे आज ईडी के सामने पेश हुए है. एनसीपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने दावा किया है कि उनके खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामलों में उन्हें और उनके परिवार को राजनीतिक कारणों से निशाना पर लिया जा रहा है.

मुंबई में ईडी के जोनल कार्यालय के बाहर पत्रकारों से बातचीत में एनसीपी नेता एकनाथ खडसे ने आरोप लगाते हुए कहा कि मामले की जांच राजनीति से प्रेरित है. मैं जांच एजेंसी के साथ सहयोग करूंगा. आज भी मैं इसके लिए आया हूं. यह राजनीति से प्रेरित मामला है और पूरा महाराष्ट्र और देश इसे देख रहा है. एकनाथ खडसे ने सवाल करते हुए कहा कि इस मामले में पांच बार जांच हो चुकी है. वे और कितनी बार जांच करेंगे.

एनसीपी नेता एकनाथ खडसे ने पिछले साल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की एनसीपी में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी. ईडी ने इस साल की शुरुआत में मामले में उनसे पूछताछ की थी. खडसे ने पूणे लैंड डील और कुछ अन्य मुद्दों के संबंध में आरोपों का सामना करने के बाद 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. उन पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था. उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के साथ ही आयकर विभाग ने उन्हें मामले में क्लीन चिट दे दी थी.

Also Read: कोरोना के बाद अब केरल में जीका वायरस ने दी दस्तक!, जानिए क्या हैं इसके लक्षण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola