Maharashtra News: स्कूली बच्चियों को देखकर करता था अश्लील हरकत, पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Maharashtra News: स्कूली बच्चियों को देखकर करता था अश्लील हरकत, पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार टैक्सी ड्राइवर रोजाना स्कूल के पास छात्राओं को देखकर अश्लील हरकत करता था. स्कूल के पास हमेशा अपनी टैक्सी खड़ी करता और बच्चियों को देखकर गंदी हरकतें करता था. कई बार तो उसने बच्चियों का पीछा भी किया.

विज्ञापन

मुंबई की कोलाबा पुलिस ने 35 साल के एक टैक्सी ड्राइवर को स्कूली छात्राओं को देखकर अश्लील हरकत के आरोप में गिरफ्तार किया है. टैक्सी ट्राइवर पर आरोप है कि स्कूल के पास छात्राओं को देखकर वह अश्लील हरकत करता था. शिकायत के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की.

रोजाना छात्राओं को करता था परेशान

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार टैक्सी ड्राइवर रोजाना स्कूल के पास छात्राओं को देखकर अश्लील हरकत करता था. स्कूल के पास हमेशा अपनी टैक्सी खड़ी करता और बच्चियों को देखकर गंदी हरकतें करता था. कई बार तो उसने बच्चियों का पीछा भी किया. मुंबई पुलिस ने बताया, सिकंदर खान नाम के टैक्सी ड्राइवर को शिकायत के बार गिरफ्तार किया गया है.

5वीं की छात्राओं ने अपने शिक्षकों को टैक्सी ड्राइवर की हरकतों के बारे में बताया

बताया जा रहा है कि 5वीं क्लास की छात्राओं ने टैक्सी ड्राइवर की अश्लील हरकतों के बारे में अपने टीचर को बताया. उसके बाद शिक्षकों ने खुद मामले की जांच की. उसके बाद पुलिस को उस ड्राइवर की हरकतों के बारे में जानकारी दी गयी.

Also Read: NCRB Data: महिलाओं के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित, 2021 में हर दिन 2 नाबालिगों से हुआ दुष्कर्म

पुलिस ने ऐसे टैक्सी ड्राइवर को कब्जे में लिया

पुलिस को जब टैक्सी ड्राइवर की हरकतों के बारे में जानकारी दी गयी तो, उसकी खोज होने लगी. पुलिस ने उसके बाद गाड़ी नंबर से टैक्सी ड्राइवर सिकंदर खान तक पहुंची और उसे अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 डी और पोसको की धारा 12 के तहत मामला दर्ज की है.

दिल्ली के बाद मुंबई में महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध

कुछ दिनों पहले ही एनसीआरबी की रिपोर्ट आयी थी, जिसमें दावा किया गया था कि देश भर में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है. उसके बाद मुंबई का स्थान आता है. रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सभी 19 महानगरों की श्रेणी में कुल अपराधों का 32.20 प्रतिशत हैं. दिल्ली के बाद वित्तीय राजधानी मुंबई थी, जहां ऐसे 5,543 मामले और बेंगलुरु में 3,127 मामले आए थे. मुंबई और बेंगलुरु का 19 शहरों में हुए अपराध के कुल मामलों में क्रमश: 12.76 प्रतिशत और 7.2 प्रतिशत का योगदान है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola