कुर्ला स्टेशन के अंदर चला रहा था ऑटो, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने लिया यह एक्शन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Oct 2022 4:43 PM
मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन के अंदर प्लेटफॉर्म पर ऑटो ड्राइवर का ऑटो चलाने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वहीं, वीडियो के वायरल होने के बाद आरपीएफ और रेलवे प्रबंधन हरकत में आयी. फिलहाल ऑटो को सीज कर लिया गया है और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन के अंदर प्लेटफॉर्म पर ऑटो ड्राइवर का ऑटो चलाने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेलवे पटरियों को बगल में प्लेटफार्म के ऊपर ऑटो चल रहा है. एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 12 अक्टूबर को कुर्ला प्लेटफॉर्म पर ड्राइवर ऑटो लेकर पटरियों के बगल में चला गया. वहीं एक यूजर के यह वीडियो पोस्ट करने और वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे और आरपीएफ हरकत में आया.

चालक गिरफ्तार, ऑटो सीज: वीडियो के वायरल होने के बाद आरपीएफ और रेलवे प्रबंधन हरकत में आयी. फिलहाल ऑटो को सीज कर लिया गया है और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. ऑटो चालक के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट कुर्ला में एक मामला भी दर्ज किया गया है. आरपीएम ने बताया कि ऑटो चालक को सीएसएमटी न्यायालय के सामने पेश भी किया गया.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि कैसे यह चालक उसे लेकर प्लेटफॉर्म के अंदर घुस गया जबकि वहां मौजूद कुछ लोग इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं. आखिरकार काफी मशक्कत के बाद ऑटो को स्टेशन से बाहर निकाला गया. वहीं, घटना का ट्वीट वायरल होने के बाद रेलवे ने कार्रवाई के बारे में जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










