MP News: करोड़ों की सौगात देंगे PM Modi, 4 लाख लोगों को मिलेगा आवास, ‘विकास की ओर साझे कदम’ की करेंगे शुरूआत

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4.11 लाख लाभुकों को डिजिटल तरीके से गृह प्रवेश भी कराएंगे. साथ ही मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ रुपये लागत की 5 बड़ी समूह जल-प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास और 2300 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुरूआत करेंगे.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को मध्य प्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में शामिल होकर देश की सभी ग्राम सभाओं और पंचायती राज्य संस्थाओं को संबोधित करेंगे. मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, प्रधानमंत्री मोदी आज यानी 24 अप्रैल को करीब साढ़े 11 बजे रीवा के एसएएफ मैदान में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में शामिल होकर देश की सभी ग्राम सभाओं और पंचायती राज्य संस्थाओं को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

पीएम आवास योजना के तहत देंगे घरों की चाबी: अपने कार्यक्रम में पीएम मोदी आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4.11 लाख लाभुकों को डिजिटल तरीके से गृह प्रवेश भी कराएंगे. साथ ही मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ रुपये लागत की 5 बड़ी समूह जल-प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास और 2300 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुरूआत करेंगे.

पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई विकास प्रदर्शनी को भी देखेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते, कपिल मोरेश्वर पाटील, प्रह्लाद सिंह पटेल एवं साध्वी निरंजन ज्योति समेत कई और गनमान्य लोग शामिल होंगे.

ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल का उद्घाटन: पीएम मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में आयोजन के दौरान पंचायत स्तर पर सार्वजनिक खरीद के लिए एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल का उद्घाटन करेंगे. उन्होंने बताया कि ई-ग्राम स्वराज–सरकारी ई-मार्केटप्लेस एकीकरण का उद्देश्य पंचायतों को ई-ग्राम स्वराज प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हुए जीईएम के माध्यम से अपने सामानों और सेवाओं की विपणन में सक्षम बनाना है.

Also Read: Water Metro: देश के पहले वाटर मेट्रों की क्या है खासियत, जानें रूट और कितना होगा किराया

विकास की ओर साझे कदम की करेंगे शुरुआत: अपने दौरे में पीएम मोदी सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में लोगों की भागीदारी बढ़े इसके लिए प्रधानमंत्री विकास की ओर साझे कदम अभियान का भी शुरुआत करेंगे. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि समावेशी विकास पर केन्द्रित इस अभियान में अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. वहीं, पीएम मोदी लाभार्थियों को लगभग 35 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड सौंपेंगे. इन कार्ड को सौंपने के साथ ही देश में स्वामित्व योजना में लगभग 1.25 करोड़ संपत्ति कार्ड वितरित किए जा चुके होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola