29 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

Updated at : 19 Apr 2017 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
29 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

गोइलकेरा : बिजली को लेकर गोइलकेरा व आसपास के क्षेत्रों में हाहाकार मचा है. विद्युत कर्मियों की मनमानी व फॉल्ट फीडरों के कारण भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं. सोमवार को सुबह 8 बजे से ही फेज कटने की शिकायत आयी. देर शाम तक ट्रांसमिशन व सप्ल़ाई एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे लेकिन बिजली […]

विज्ञापन

गोइलकेरा : बिजली को लेकर गोइलकेरा व आसपास के क्षेत्रों में हाहाकार मचा है. विद्युत कर्मियों की मनमानी व फॉल्ट फीडरों के कारण भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं. सोमवार को सुबह 8 बजे से ही फेज कटने की शिकायत आयी. देर शाम तक ट्रांसमिशन व सप्ल़ाई एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे लेकिन बिजली व्यवस्था दुरूस्त नहीं हो पायी.

मंगलवार को भी यही हालत बरकरार रही तथा सुबह 10 बजे बिजली बहाल हुई. लेकिन ट्रांसमिशन में आई फॉल्ट से एक बार फिर गोइलकेरावासी बिजली से वंचित हो गये. पुन: बिजली दोपहर दो बजे बहाल की गई लेकिन फेज कटने की समस्या मंगलवार की शाम को भी जारी रही. मामले को लेकर विद्युत कनीय अभियंता शंकर सवैंया ने बताया की ट्रांसमिशन से सोमवार को दो फेज ही बिजली मिल रही थी जिसके कारण परेशानी हुई. खोजबीन के बाद फॉल्ट खोजा गया तब जाकर बिजली बहाल करने कोशिश शुरू की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola