उम्र के मुताबिक कस्तूरबा में होगा छात्राओं का नामांकन

Updated at : 18 Apr 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
उम्र के मुताबिक कस्तूरबा में होगा छात्राओं का नामांकन

विशेष कक्षा चला कमजोर छात्राओं का कोर्स पूरा करायें, डीसी ने कहा कहा, अगर छात्रा आठवीं के लायक नहीं है और उम्र हो गयी है, तो आठवीं में एडमिशन लें इस वर्ष कस्तूरबा में 804 और आवासीय स्कूल में 150 छात्राओं का होगा नामांकन उपायुक्त ने प्रखंडों से आये नामांकन प्रस्ताव को दी मंजूरी चाईबासा […]

विज्ञापन

विशेष कक्षा चला कमजोर छात्राओं का कोर्स पूरा करायें, डीसी ने कहा

कहा, अगर छात्रा आठवीं के लायक नहीं है और उम्र हो गयी है, तो आठवीं में एडमिशन लें
इस वर्ष कस्तूरबा में 804 और आवासीय स्कूल में 150 छात्राओं का होगा नामांकन
उपायुक्त ने प्रखंडों से आये नामांकन प्रस्ताव को दी मंजूरी
चाईबासा : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के मामले में बैठक की. इसमें 15 कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा छह में नामांकन के लिए आए प्रस्ताव पर डीसी ने सहमति प्रदान की. इस वर्ष 15 कस्तूरबा स्कूलों की छठी कक्षा में 725 छात्राओं का नामांकन होगा. वहीं सातवीं व आठवीं में 184 छात्राओं का नामांकन होगा. डीसी ने तीन आवासीय विद्यालय में 150 विद्यार्थियों के नामांकन की मंजूरी दी.
उपायुक्त ने उम्र के आधार पर छात्राओं का नामांकन कस्तूरबा विद्यालय में करने का आदेश दिया. अगर, कोई छात्रा आठवीं में नामांकन के योग्य नहीं है और उम्र हो गयी है, तो आठवीं में ही नामांकन लें. इस तरह की कमजोर छात्राओं के लिए डीसी ने विशेष कक्षा चलाकर कोर्स पूरा कराने का आदेश दिया.
प्राथमिकता के आधार पर लें एडमिशन: उपायुक्त ने अनाथ, ट्रैफिकिंग की शिकार और जरुरतमंद छात्राओं का नामांकन प्राथमिकता के आधार पर करने का आदेश दिया. बैठक में जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा, डीएसइ नीलम आइलिन टोपनो आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola