जेनरल ऑफिस मेघाहातुबुरू में प्रदर्शन, नारे लगाये

Updated at : 13 Apr 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
जेनरल ऑफिस मेघाहातुबुरू में प्रदर्शन, नारे लगाये

मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ हुआ एकजुट किरीबुरू : विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने बुधवार को जेनरल ऑफिस मेघाहातुबुरू में प्रदर्शन कर प्रबंधन विरोधी नारे लगाये. मजदूरों ने वेज रिवीजन, सेल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, केवी मेघाहातुबुरू में ट्यूशन फी निःशुल्क, इंसेंटिव-रिवार्ड […]

विज्ञापन

मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ हुआ एकजुट

किरीबुरू : विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने बुधवार को जेनरल ऑफिस मेघाहातुबुरू में प्रदर्शन कर प्रबंधन विरोधी नारे लगाये. मजदूरों ने वेज रिवीजन, सेल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, केवी मेघाहातुबुरू में ट्यूशन फी निःशुल्क, इंसेंटिव-रिवार्ड के मनी टेबल में संशोधन,
पेयजल आपूर्ति में सुधार, ए-टाइप कॉलोनी की सड़कों की मरम्मत, सेल अस्पताल में कर्मी व सीएसआर मरीजों के वार्ड को अलग-अलग करना, ठेका श्रमिकों को समान कार्य का समान वेतन, खादान में बहाली प्रक्रिया जल्द करने आदि मांगें रखी है. इस अवसर पर अफताब आलम, आलम अंसारी, इंतखाब आलम, राज नारायण शर्मा, दलविंद्र सिंह, महेंद्र गिलुवा, बिनोद होनहागा, शशि नाग, निर्मल पूर्ति, राजेश बनर्जी, उमेश लाल, दीपक कुमार, मुरली आपट समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola