बिना सड़क गांवों तक नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस
Updated at : 23 Mar 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

चार वर्षों से अधूरी रोंगो सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, कहा मनोहरपुर : नंदपुर पुराना पंचायत भवन से रोंगो भाया अरवाकोचा तक पीएमजीएसवाइ के तहत बन रही सड़क चार वर्षों से अधूरी पड़ी हुई है. इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इससे पूर्व रोंगो ग्रामसभा […]
विज्ञापन
चार वर्षों से अधूरी रोंगो सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, कहा
मनोहरपुर : नंदपुर पुराना पंचायत भवन से रोंगो भाया अरवाकोचा तक पीएमजीएसवाइ के तहत बन रही सड़क चार वर्षों से अधूरी पड़ी हुई है. इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इससे पूर्व रोंगो ग्रामसभा के बैनर तले ग्रामीण जुलूस की शक्ल में प्रखंड कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए
रोंगो ग्राममुंडा दिलवर चेरवा ने कहा कि स्वर्गीण कंस्ट्रक्शन द्वारा चार साल पूर्व सड़क निर्माण की नींव रखी गयी थी. करीब दो किमी ग्रेड वन सड़क बना, लेकिन इसके बाद काम बंद हो गया, जो अब तक शुरू नहीं हुआ है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा. इधर, हाल में संवेदक ने सड़क पर मुरूम के नाम पर मिट्टी डाल कर छोड़ दिया है, इससे धूल की नयी परेशानी शुरू हो गयी है.
आदिवासी समन्वय समिति के सुशील बारला ने कहा कि सड़क नहीं होने के कारण गांवों तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती. मरीज को खटिया से मनोहरपुर अस्पताल लाना पड़ता है. धरना उपरांत सुशील बरला के नेतृत्व में बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द अधूरे सड़क को पूरा कराने की मांग की गयी. धरना में सलीम चेरोवा, लिंजा चेरोवा, संतोष सुरीन, लुथर चेरोवा, श्याम चेरोवा, कुशल धनवार समेत काफी संख्या में नंदपुर, हाकागुई, अरवाकोचा, रोंगो के ग्रामीण शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




