शहर के पाउंड़ी मंदिर तक पहुंचे हाथी, लोगों में दहशत

Updated at : 10 Mar 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के पाउंड़ी मंदिर तक पहुंचे हाथी, लोगों में दहशत

चक्रधरपुर : जंगली हाथियों का दहशत अब चक्रधरपुर के शहरी क्षेत्र तक आ पहुंचा है. बुधवार की देर रात जंगली हाथियों का एक झुंड प्रखंड मुख्यालय से मात्र दो किमी दूर स्थित पुरानीबस्ती के मां पाउड़ी मंदिर तक पहुंच गया. इस दौरान हाथियों ने दर्जनों किसानों की खेतों को रौंद कर बरबाद कर दिया. हाथी […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : जंगली हाथियों का दहशत अब चक्रधरपुर के शहरी क्षेत्र तक आ पहुंचा है. बुधवार की देर रात जंगली हाथियों का एक झुंड प्रखंड मुख्यालय से मात्र दो किमी दूर स्थित पुरानीबस्ती के मां पाउड़ी मंदिर तक पहुंच गया. इस दौरान हाथियों ने दर्जनों किसानों की खेतों को रौंद कर बरबाद कर दिया. हाथी की चिंघाड़ सुनकर लोग घरों से निकल कर इधर-उधर छिपने लगे.

बाद में लोगों ने मशाल जलाकर व पटाखा फोड़ कर हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया. प्रखंड कार्यालय से महज दो किमी शहर के भीतर हाथियों के घुसने से लोगों में दहशत का माहौल है. हाथी को तत्काल खदेड़ने में वन विभाग भी नाकाम होता जा रहा है. प्रखंड में अलग-अलग क्षेत्रों में हाथियों का झुंड दल बनाकर घूम रहे हैं. गुरुवार की सुबह जंगली हाथियों द्वारा मचाये गये तांडव को देखने के लिए शहर के लोगों का मां पाउंड़ी मंदिर के सामने तांता लगा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola