लुपुंगुटु में पिकनिक स्थल पर अनाड़ी चालक ने मचाया कोहराम

चाईबासा : लुपुंगुटु पिकनिक स्थल पर खाना बनाने गयीं तीन महिलाओं व उनकी तीन बच्चियों को स्काॅर्पियो ने रौंद डाला. इसमें नौ माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी तथा तीन महिलाएं व दो बच्चियां गंभीर हैं. इनमें सोमवारी सिरका (30), उसकी बेटी प्राची सिरका (10), फातुल लकड़ा (26), उसकी बेटी नेहा […]
चाईबासा : लुपुंगुटु पिकनिक स्थल पर खाना बनाने गयीं तीन महिलाओं व उनकी तीन बच्चियों को स्काॅर्पियो ने रौंद डाला. इसमें नौ माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी तथा तीन महिलाएं व दो बच्चियां गंभीर हैं. इनमें सोमवारी सिरका (30), उसकी बेटी प्राची सिरका (10), फातुल लकड़ा (26), उसकी बेटी नेहा लकड़ा (11) व आरती खलको (39) शामिल हैं. मृतका प्रिया सोमवारी सिरका की बेटी है. सभी सदर थाना अंतर्गत पुलहातु की रहनेवाली हैं. घटना रविवार की शाम साढ़े तीन बजे की है.
बताया जाता है कि गाड़ी को बसंत कुमार प्रजापति चला रहा था, जो उसका चालक नहीं है. उसने गाड़ी में ब्रेक लगाने की जगह एक्सेलेरेटर दबा दिया. इसके कारण यह हादसा हो गया. गाड़ी के नीचे दबी महिलाएं व बच्चियों को लोगों ने खींचकर बाहर निकाला. सोमवारी सिरका का सिर, बेटी प्राची सिरका का मुंह, पैर व हाथ, फातुल लकड़ा का हाथ-पैर, नेहा लकड़ा का पैर व आरती खलको का दाहिना पैर टूट गया है. घटना के बाद सभी को एक निजी नर्सिंग होम में लाया गया. वर्मा टेंट हाउस की ओर से खाना बनाने गयी थीं महिलाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




