ब्रह्माकुमारी ने किया हाजियों को सम्मानित

चक्रधरपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से चक्रधरपुर शहर के हाजियों को एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि दपू रेलवे इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक हाजी मो इसराइल अंसारी ने कहा कि इस संस्थान ने हाजियों को सम्मान देकर सर्वधर्म सदभाव का परिचय दिया है. इससे भाईचारगी व […]
चक्रधरपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से चक्रधरपुर शहर के हाजियों को एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि दपू रेलवे इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक हाजी मो इसराइल अंसारी ने कहा कि इस संस्थान ने हाजियों को सम्मान देकर सर्वधर्म सदभाव का परिचय दिया है.
इससे भाईचारगी व सौहार्द का माहौल बनेगा. ब्रह्मकुमारी स्वरूप ने कहा कि वही इनसान दूसरे को सम्मान दे सकता है, जिनके मन में कटुता नहीं होती. हाजी रमजान अली ने कहा कि संसार का हर काम ईश्वर की इजाजत से ही होता है. किसी को सम्मान देने वाला कभी छोटा नहीं हो सकता, बल्कि समाज में उसका मान बढ़ता है. मंच का संचालन सह धन्यवाद ज्ञापन शकील अंसारी ने किया. मौके पर राम भारत यादव, सत्यवामा, छाया, पुतुल, रौनक, ज्योतिका, ज्योत्सना, यशोदा, कनकलता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




