चुनाव के नाम पर प्रत्येक विद्यार्थी से लिया जाता है 20 रुपये

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में खर्च होने वाली राशि विद्यार्थियों से ही ली जाती है. नामांकन के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी से 20 रुपये कॉलेज प्रशासन छात्र संघ चुनाव के नाम पर शुल्क लेता है. विद्यार्थियों के पैसों से ही विवि व कॉलेज प्रशासन चुनाव कराता है. वहीं कॉलेज प्रशासन से पांच […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में खर्च होने वाली राशि विद्यार्थियों से ही ली जाती है. नामांकन के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी से 20 रुपये कॉलेज प्रशासन छात्र संघ चुनाव के नाम पर शुल्क लेता है. विद्यार्थियों के पैसों से ही विवि व कॉलेज प्रशासन चुनाव कराता है. वहीं कॉलेज प्रशासन से पांच रुपये विश्वविद्यालय लेता है. कोल्हान विवि की स्थापना 2009 में हुई थी. स्थापना काल से अब तक सिर्फ दो बार ही छात्र संघ का चुनाव हुआ है. 2015 में छात्र संघ का चुनाव सितंबर में हुआ था. 2016 में भी यह चुनाव सितंबर में ही कराया जा रहा है. छात्र संघ का चुनाव लिंगदोह कमेटी के नियमानुसार ही होता है.
विद्यार्थियों की समस्या को विवि तथा कॉलेज प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चुनाव कराया जाता है. छात्र प्रतिनिधि विद्यार्थियों की समस्या को करीबी से जानकर संबंधित पदाधिकारी से मुलाकात कर समाधान करवाता है. डीएसडब्लयू होंगे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी. छात्र संघ चुनाव के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कोल्हान विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो एके उपाध्याय होंगे. कॉलेजों में प्रिंसिपल व प्रभारी प्रिंसिपल निर्वाचन पदाधिकारी होंगे. इन्हीं के निगरानी में चुनाव प्रक्रिया होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




