हत्या के मामले में चार दोषी करार

चाईबासा : पत्थर से कुचल कर हत्या करने के मामले में सुनवायी कर जिला व अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय ओम प्रकाश श्रीवास्तव की अदालत ने चक्रधरपुर निवासी साहिल, पोटका निवासी मो जाफर व मो सैफ तथा चाईबासा बड़ी बाजार निवासी पप्पू को दोषी ठहराया है. अगली सुनवायी में आरोपियों के खिलाफ सजा मुकर्रर की जायेगी. […]
चाईबासा : पत्थर से कुचल कर हत्या करने के मामले में सुनवायी कर जिला व अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय ओम प्रकाश श्रीवास्तव की अदालत ने चक्रधरपुर निवासी साहिल, पोटका निवासी मो जाफर व मो सैफ तथा चाईबासा बड़ी बाजार निवासी पप्पू को दोषी ठहराया है.
अगली सुनवायी में आरोपियों के खिलाफ सजा मुकर्रर की जायेगी. पैसा लेन देन को लेकर 26.8.2011 की रात चक्रधरपुर बंगलाटांड निवासी आलमगीर (30) की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गयी थी.
शव को मंझारी थाना क्षेत्र के जांगीबुरू उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास से बरामद किया गया था. घरवालों व मृतक की पत्नी के बयान पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों में दो मृतक के साले है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




