रेल हादसे में दोनों पैर गंवा चुके गैंगमैन का वेतन रोका

Updated at : 25 Apr 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
रेल हादसे में दोनों पैर गंवा चुके गैंगमैन का वेतन रोका

गैंगमेनों के लिये अश्रित को अनुकंपा में नौकरी व वेतन देने का है प्रावधान खिरोद पान के परिजन को नहीं मिला अनुकंपा का लाभ चक्रधरपुर : रेल अधिकारियों और चिकित्सकों की लापरवाही से एक गैंगमेन भुखमरी के कगार पर है. उन्हें रेलवे से मिलने वाला लाभ से वंचित होना पड़ रहा है. रेल हादसे में […]

विज्ञापन

गैंगमेनों के लिये अश्रित को अनुकंपा में नौकरी व वेतन देने का है प्रावधान

खिरोद पान के परिजन को नहीं मिला अनुकंपा का लाभ
चक्रधरपुर : रेल अधिकारियों और चिकित्सकों की लापरवाही से एक गैंगमेन भुखमरी के कगार पर है. उन्हें रेलवे से मिलने वाला लाभ से वंचित होना पड़ रहा है. रेल हादसे में दोनों पैर गंवा चुके बामड़ा के गैंगमेन खिरोद पान को रेलवे से मिलने वाला वेतन भी रोक दिया गया है. उनके आश्रितों को उनके बदले नौकरी भी नहीं दी जा रही है. जबकि रेलवे इंजीनियरिंग विभाग में गैंगमेनों के लिये अश्रित को अनुकंपा में नौकरी व वेतन देने का प्रावधान है. रेलवे अस्पताल में भरती गैंगमेन श्री पान ने बताया कि डेढ़ साल पहले बामड़ा में काम करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गये थे.
इससे दोनों पैर कट गया था. तब से रेलवे अस्पताल में भरती हैं. डेढ़ साल के दरम्यान बोर्ड नहीं बैठाया. इससे अाश्रित अनुकंपा पर नौकरी का लाभ से भी वंचित है. वहीं रेलवे से वेतन नहीं मिलने पर परिवार की स्थिति दयनीय है. डॉक्टरों ने संबंधित विभाग को पत्र लिख कर नहीं भेजा है, जिससे हाजिरी नहीं बनी है. दोनों पैर कट जाने के बाद लाचार व विवश हो गये हैं. रेलवे के अधिकारी भी सहयोग नहीं कर रहे हैं. जबकि रेलवे की सेवा में दोनों पैर चला गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola