निर्वाचन आयोग ने मांगा खर्च का ब्योरा

चक्रधरपुर : राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी जिलाें के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्तों को एक पत्र भेज कर पंचायत चुनाव 2015 का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से खर्च का अंतिम ब्योरा सह प्रतिवेदन मांगा है. मालूम हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में चार पदों के लिए प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा […]
चक्रधरपुर : राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी जिलाें के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्तों को एक पत्र भेज कर पंचायत चुनाव 2015 का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से खर्च का अंतिम ब्योरा सह प्रतिवेदन मांगा है. मालूम हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में चार पदों के लिए प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था.
इनमें मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य शामिल हैं. उपरोक्त चारों पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी को पहले ही खर्च का पूर्ण ब्योरा जमा कर दिया था. अब निर्वाचन आयोग की ओर से जमा किये गये खर्च के ब्योरों की जांच कर रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




