मनोहरपुर आरपीसी कॉलेज के छात्र ने खाया जहर

Published at :11 Dec 2013 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
मनोहरपुर आरपीसी कॉलेज के छात्र ने खाया जहर

चाईबासा : विषाक्त पदार्थ खाने से गंभीर मनोहरपुर आरपीसी कॉलेज में छात्र जीतलाल महतो (18) को मंगलवार शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जीतलाल सोनुवा प्रखंड के दिग्गीलोटा गांव का निवासी है. वह आरपीसी कॉलेज में इंटर प्रथम वर्ष का छात्र है. जीतलाल सुबह कॉलेज के लिए घर से निकला था. कॉलेज से अचानक […]

विज्ञापन

चाईबासा : विषाक्त पदार्थ खाने से गंभीर मनोहरपुर आरपीसी कॉलेज में छात्र जीतलाल महतो (18) को मंगलवार शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जीतलाल सोनुवा प्रखंड के दिग्गीलोटा गांव का निवासी है. वह आरपीसी कॉलेज में इंटर प्रथम वर्ष का छात्र है. जीतलाल सुबह कॉलेज के लिए घर से निकला था. कॉलेज से अचानक वह कहीं चला गया.

दो घंटे बाद वह घर लौटा और बिस्तर पर लेट गया. कुछ देर बाद उसकी मां कमरे में आयी तो पाया कि जीतलाल बिस्तर पर पड़ा है. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. मां ने पड़ोसियों की मदद से जीतलाल को सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola