सात रोजगार सेवक किये गये बरखास्त

Published at :08 Dec 2013 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
सात रोजगार सेवक किये गये बरखास्त

चाईबासा : मनरेगा की राशि कम खर्च करने और कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सात रोजगार सेवक व दो बीपीओ को बरखास्त कर दिया गया है. सभी बरखास्त रोजगार सेवकों पर नौ माह में तीन लाख से भी कम खर्च करने का आरोप है. वहीं दो बीपीओ को बरखास्त करने के लिए अनुशंसा […]

विज्ञापन

चाईबासा : मनरेगा की राशि कम खर्च करने और कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सात रोजगार सेवक व दो बीपीओ को बरखास्त कर दिया गया है. सभी बरखास्त रोजगार सेवकों पर नौ माह में तीन लाख से भी कम खर्च करने का आरोप है.

वहीं दो बीपीओ को बरखास्त करने के लिए अनुशंसा पत्र कोल्हान कमिश्नर को भेजा गया है. इसके साथ ही मनरेगा की राशि कम खर्च करने और लक्ष्य पूरा नहीं करने को लेकर सात प्रखंडों के बीडीओ को शो कॉज किया गया है. वहीं जल पथ प्रमंडल के पांच जेइ को काम मांगों अभियान में लगाया गया है.

इसकी जानकारी डीडीसी बालकिशुन मुंडा ने संवाददाता सम्मेलन कर दी. डीडीसी ने बताया कि कमिश्नर की मुहर के बाद बीपीओ के नाम का खुलासा किया जायेगा. मौके पर डीआरडीए निदेशक नुरूल होदा, एपीओ संतोष कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola