चालगी में तीन दिन में तीन मौत

Published at :31 Oct 2013 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
चालगी में तीन दिन में तीन मौत

टोंटो प्रखंड के नीमडीह पंचायत में डायरिया अनियंत्रित टोंटो : टोंटो प्रखंड के नीमडीह पंचायत अंतर्गत चालगी गांव में डायरिया अनियंत्रित रूप ले चुका है. तीन दिनों से डायरिया से गांव में तीन मौत हो चुकी है जबकि 15 लोगों को गंभीर स्थिति में एसीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा गांव में […]

विज्ञापन

टोंटो प्रखंड के नीमडीह पंचायत में डायरिया अनियंत्रित

टोंटो : टोंटो प्रखंड के नीमडीह पंचायत अंतर्गत चालगी गांव में डायरिया अनियंत्रित रूप ले चुका है. तीन दिनों से डायरिया से गांव में तीन मौत हो चुकी है जबकि 15 लोगों को गंभीर स्थिति में एसीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा गांव में कई अन्य लोगों में भी डायरिया के लक्षण पाये गये हैं.

गांव में डायरिया के अनियंत्रित रूप लिये जाने की सूचना के बावजूद अब तक जिला से कोई मेडिकल टीम गांव नहीं पहुंची है. अज्ञानता के कारण चालगी के कई पीड़ित अब भी झाड़फूंक का सहारा ले रहे हैं. सोमवार 28 अक्तूबर की शाम 5.30 से 6 बजे के बीच उलटीदस्त होने से गांव की एक महिला की मौत हो गयी थी.

इसके पश्चात 29 अक्तूबर को एक और महिला एक अन्य की मौत होने से ग्रामीणों ने इसकी सूचना झींकपानी पीएमसीएच में दी. पीएमसीएच से भेजी गयी मेडिकल टीम ने ग्रामवासियों की जांच कर उनका इलाज शुरू किया. लेकिन इसकी चपेट में 30 अक्तूबर को दर्जनों लोग गये. इसकी सूचना एसीसी को मिलने पर कंपनी द्वारा मेडिकल वाहन भेज कर गांव से डायरिया पीड़ितों को एसीसी अस्पताल लाया गया.

जिनका इलाज एसीसी अस्पताल में किया जा रहा है. इसके अलावा सिकुर दास, सिंगुई हेस्सा, सुकुरमनी हेस्सा की जांच चल रही. डायरिया के अनियंत्रित होने के बावजूद मेडिकल टीम नहीं पहुंची है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola