महिला की हत्या, शव तालाब से बरामद

झींकपानी : थानांतर्गत कुदाहातु के तालाब से पुलिस ने मंगलवार को 40 वर्षीया अज्ञात महिला का शव बरामद किया. शव प्लास्टिक के बोरे में था. शव की स्थिति देख कर लगता है कि दो–तीन दिनों पूर्व मृतका की अन्यत्र हत्या कर शव को बोरा में भर कर कुदाहातु स्थित तालाब में फेंक दिया गया था. […]
झींकपानी : थानांतर्गत कुदाहातु के तालाब से पुलिस ने मंगलवार को 40 वर्षीया अज्ञात महिला का शव बरामद किया. शव प्लास्टिक के बोरे में था. शव की स्थिति देख कर लगता है कि दो–तीन दिनों पूर्व मृतका की अन्यत्र हत्या कर शव को बोरा में भर कर कुदाहातु स्थित तालाब में फेंक दिया गया था.
शव का गला रेता गया तथा चेहरा कुचला गया है. कुदाहातु के मुखिया ने तालाब में शव होने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने सूचना पाकर शव को अपने कब्जे में लेकर आस–पास के लोगों से शिनाख्त कराया. परंतु किसी ने महिला की पहचान नहीं की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




