दिन भर जाम रहा चाईबासा-टाटा मार्ग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2015 11:06 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : ईचा-खरकई बांध परियोजना का काम शुरू करने के विरोध में सोमवार को विस्थापितों ने चाईबासा-टाटा राजमार्ग को जाम कर दिया. इस कारण एनएच पर वाहनों का परिचालन ठप रहा. ग्रामीण सुबह से ही कुजू पुलिया के पास पारंपरिक हथियार के साथ जमा हो गये थे. सड़क पर टायर जलाकर तथा गाड़ी खड़ी कर […]
विज्ञापन
चाईबासा : ईचा-खरकई बांध परियोजना का काम शुरू करने के विरोध में सोमवार को विस्थापितों ने चाईबासा-टाटा राजमार्ग को जाम कर दिया. इस कारण एनएच पर वाहनों का परिचालन ठप रहा. ग्रामीण सुबह से ही कुजू पुलिया के पास पारंपरिक हथियार के साथ जमा हो गये थे.
सड़क पर टायर जलाकर तथा गाड़ी खड़ी कर जाम कर दिया. बहुद्देशीय परियोजना से संबंधित नहरों का काम शुरू किये जाने को लेकर ग्रामीण आंदोलित थे.
शाम लगभग साढ़े चार बजे बीडीओ मुकेश मछुआ जाम स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बात की. बीडीओ ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि वे उनकी बात को सक्षम माध्यम से सरकार तक पहुंचायेंगे. इसके बाद आंदोलनकारियों ने एक मांगपत्र भी सरकार को सौंपा है. शाम साढ़े चार बजे प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलनकारी सड़क से हट गये. इसके बाद जाम खत्म हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




