सीएचसी के प्रसव कक्ष की छत का प्लास्टर गिरा, बची गर्भवती

मझगांव : मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर गिर गया, हालांकि वहां भरती गर्भवती महिला उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गयी. मंगलवार शाम करीब 7 बजे गांव की सहिया सूर्यमनी बिरुआ ने गर्भवती जवानी बिरुआ को दर्द होने पर उसे मझगांव सीएचसी मे लाकर भर्ती कराया […]
मझगांव : मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर गिर गया, हालांकि वहां भरती गर्भवती महिला उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गयी. मंगलवार शाम करीब 7 बजे गांव की सहिया सूर्यमनी बिरुआ ने गर्भवती जवानी बिरुआ को दर्द होने पर उसे मझगांव सीएचसी मे लाकर भर्ती कराया था. सीएचसी की एएनएम सीता खलखो व एएनएम रजनी खालको ने गर्भवती महिला की जांच की. लेकिन इसके कुछ देर बाद ही अस्पताल के प्रसव कक्ष की छत का एक भाग का बड़ा प्लास्टर गिर गया. इस दौरान एएनएम सीता खलखो के उपर भी प्लास्टर का कुछेक हिस्सा गिरा है.
हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं आयी हैं, लेकिन अगर प्लेस्टर बेड के उपर लेटी गर्भवती महिला पर गिरता तो शायद बड़ी घटना घट सकती थी. इससे पहले भी प्रसव कक्ष मे इस तरह की घटना घट चुकी है. बावजूद स्वास्थ्य विभाग इसका सूद नहीं ले रहा है. ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदमुनी बालमुचु ने भी प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया. उस वक्त स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी जानकारी दी थी. साथ ही मुद्दे को बैठक में उठाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




