प्रमुख के पक्ष में 6, खिलाफ में पड़े 22 वोट

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड पंचायत समिति के सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख नानकी कुजूर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया. प्रस्ताव पर नानकी कुजूर के पक्ष में मात्र 6 वोट पड़े, जबकि 22 पंचायत समिति सदस्यों ने उनके विरोध में अपना वोट दिया. इस तरह से वर्तमान प्रमुख नानकी कुजूर की शिकस्त हुई. चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड पंचायत समिति के सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख नानकी कुजूर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया. प्रस्ताव पर नानकी कुजूर के पक्ष में मात्र 6 वोट पड़े, जबकि 22 पंचायत समिति सदस्यों ने उनके विरोध में अपना वोट दिया. इस तरह से वर्तमान प्रमुख नानकी कुजूर की शिकस्त हुई. चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद, विधायक शशिभूषण सामड, बीडीओ रामनारायण सिंह, सीओ अमर जॉन आईंद की उपस्थिति में हुई पंचायत समिति की बैठक हुई.
जिसमें नानकी कुजूर के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की गयी. चर्चा के पश्चात गुप्त मतदान के जरिये सदस्यों का मंतव्य लिया गया. मतदान के बाद एसडीओ श्री प्रसाद ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर निवर्तमान प्रमुख के पक्ष में 6 और विरोध में 22 मत पड़े. जबकि एक मत तटस्थ रहा. पंसस ने लगाया असफलता का आरोप:
पंचायत समिति के सदस्यों ने प्रमुख नानकी कुजूर पर लापरवाही बरतने, मासिक समीक्षा बैठक बुलाने में असफल रहने, पंचायत समिति सदस्यों द्वारा मांगी गयी सूचनाएं उपलब्ध कराने में सहयोग नहीं करने, बैठक में पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं कराने व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व कर्मचारियों पर प्रशासनिक नियंत्रण का अभाव रहने का आरोप लगाया था. बैठक में पुन: एसडीओ प्रदीप प्रसाद के समक्ष वही आरोप लगाते हुए पंसस जय कुमार सिंहदेव ने प्रखंड प्रमुख नानकी कुजूर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




