कहीं शौचालय में उगी झाड़ियां तो कहीं टंकी में नहीं है पाइप

नोवामुंडी : डीडीसी के निर्देश पर बनी जांच समिति ने सोमवार को नोवामुंडी प्रखंड की 17 पंचायतों में शौचालयों निर्माण की जांच की. जगन्नाथपुर एसडीओ इश्तियाक अहमद ने बताया कि शौचालय निर्माण कार्य संतोषजनक है. कहीं शौचालय में झाड़ियां उग आयी है, तो कहीं टंकी में पाइप नहीं है. सीएम को ग्रामीणों ने इस संबंध […]
नोवामुंडी : डीडीसी के निर्देश पर बनी जांच समिति ने सोमवार को नोवामुंडी प्रखंड की 17 पंचायतों में शौचालयों निर्माण की जांच की. जगन्नाथपुर एसडीओ इश्तियाक अहमद ने बताया कि शौचालय निर्माण कार्य संतोषजनक है. कहीं शौचालय में झाड़ियां उग आयी है, तो कहीं टंकी में पाइप नहीं है. सीएम को ग्रामीणों ने इस संबंध में शिकायत की थी. इसके आलोक में डीडीसी ने जांच टीम गठित की है. एसडीओ ने कहा कि थोड़ी बहुत कमियां हैं. शौचालय का इस्तेमाल नहीं हो रहा है.
जांच टीम में एलआरडीसी, नीरज सिन्हा, तनमय सरकार, जेई मनोज प्रसाद, नीलम, राजेश आदि उपस्थित थे. ग्रामीणों के आरोपों पर जांच टीम बचाव के मुद्रा दिखी. यूआइटी किसी के नाम से व शौचालय दूसरे के नाम से बना है. कुल 8022 शौचालयों की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




