झाड़ियों की दीवार व प्लास्टिक की छत के नीचे चल रही है आंगनबाड़ी

Updated at : 03 Jul 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
झाड़ियों की दीवार व प्लास्टिक की छत के नीचे चल रही है आंगनबाड़ी

आनंदपुर : प्रखंड के रुंघिकोचा पंचायत अंतर्गत तेंताली गांव में एक साल से आंगनबाड़ी केंद्र झाड़ियों की दीवार और प्लास्टिक की छत नीचे चल रहा है. बच्चों का पोषाहार सहायिका अपने घर से बना कर लाती है. सेविका अलिथि भेंगरा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बनायी झोपड़ीनुमा घर में केंद्र चल रहा है. इसे लेकर […]

विज्ञापन

आनंदपुर : प्रखंड के रुंघिकोचा पंचायत अंतर्गत तेंताली गांव में एक साल से आंगनबाड़ी केंद्र झाड़ियों की दीवार और प्लास्टिक की छत नीचे चल रहा है. बच्चों का पोषाहार सहायिका अपने घर से बना कर लाती है. सेविका अलिथि भेंगरा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बनायी झोपड़ीनुमा घर में केंद्र चल रहा है. इसे लेकर विभाग को कई बार आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया. श्रीमती भेंगरा ने बताया कि भवन बनाने के लिए जमीन भी उपलब्ध है.

पहले आंगनबाड़ी के केंद्र का संचालन एक निजी घर में होता था, जिसका 200 रु प्रतिमाह किराया दिया जाता था. केंद्र की सहायिका पोलिन भेंगरा ने बताया कि बरसात के दिनों में बच्चों को असुविधा होती है. मालूम हो कि आनंदपूर प्रखंड के दो पंचायत रुंघिकोचा एवं हारता पूर्व में गोइलकेरा प्रखंड में थे, लेकिन अब तक दोनों पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन गोइलकेरा से होता है. रुंघिकोचा के होनतोपा, जोरोवाड़ी में भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है.

हाल रुंघिकोचा पंचायत के तेंताली आंगनबाड़ी केंद्र का
सहायिका घर से बना कर लाती है बच्चों के लिए पोषाहार
आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है एवं जिला को भेज दिया गया है. आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जल्द ही भवन का निर्माण कराया जायेगा.
नरपति महतो, सुपरवाइजर, बाल विकास परियोजना, गोइलकेरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola