Hemant Soren: सिमडेगा की महिला हॉकी टीम बनी चैंपियन, CM ने दिया एक लाख रुपये का पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्यमंत्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा की महिला हॉकी टीम झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की चैंपियन बनी. सीएम हेमंत सोरेन ने ₹1 लाख का पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

सिमडेगा. झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा जिले की महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. टीम की इस उपलब्धि से एक बार फिर हॉकी के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन हुआ है.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिया एक लाख रुपये का पुरस्कार

इस सफलता के लिए शनिवार को रांची के खेलगांव में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विजेता महिला हॉकी टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.

सिमडेगा की हॉकी परंपरा को खिलाड़ियों ने बढ़ाया आगे

टीम की इस सफलता से जिले के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है. खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. टीम की यह उपलब्धि जिले की समृद्ध हॉकी परंपरा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola