झारखंड प्रार्थना महोत्सव की तैयारी तेज, एसडीओ ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते एसडीओ| Prabhat Khabar Network
30 सितंबर से आयोजित झारखंड प्रार्थना महोत्सव की तैयारियों का जायजा अनुमंडल पदाधिकारी ने लिया. मतरामेटा में हो रहे इस आयोजन के लिए व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश.
ठेठईटांगर. प्रखंड के मतरामेटा में 30 सितंबर से आयोजित तीन दिवसीय झारखंड प्रार्थना महोत्सव के कार्यक्रम स्थल का सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की ने निरीक्षण किया. उन्होंने आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
महोत्सव 30 सितंबर से दो अक्तूबर तक होगा. इसमें अपोस्टल अंकित सजवाल व पास्टर मोनिका सजवान मुख्य रूप से भाग लेंगे. कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियां चल रही हैं.
एसडीओ ने मुख्य कार्यक्रम स्थल, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश व निकासी द्वार, वीआईपी के आवागमन व बैठने की व्यवस्था, प्रकाश और शौचालय की स्थिति का जायजा लिया. मौके पर ठेठईटांगर थाना प्रभारी अमित कुमार, प्रमुख विपिन पंकज मिंज तथा आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए