सिमडेगा में क्रिसमस को लेकर सजा बाजार, खरीदारी शुरू

पटाखों की दुकानों में भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है. इसके अलावा कपड़े, जूते-चप्पल समेत अन्य दुकानों को भी सजाया गया है. शहर के मुख्य पथ व मार्केट कांप्लेक्स में गहमागहमी रही
सिमडेगा : सिमडेगा में क्रिसमस की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. पर्व को लेकर शहर समेत ग्रामीण इलाकों के बाजारों में भी भीड़ देखी जा रही है. इसाई धर्मावलंबी पर्व की तैयारी में जुट गये हैं. गुरुवार को शहरी क्षेत्र अधिक भीड़ देखी गयी. दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सभी दुकानों में खरीदारों की भीड़ जुट रही है. विशेष रूप से सजावट की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. इसके अलावा यीशु मसीह के कैलेंडर, ईसा मसीह की मूर्ति की भी बिक्री हो रही है.
पटाखों की दुकानों में भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है. इसके अलावा कपड़े, जूते-चप्पल समेत अन्य दुकानों को भी सजाया गया है. शहर के मुख्य पथ व मार्केट कांप्लेक्स में गहमागहमी रही. क्रिसमस को लेकर पूरा शहर क्रिसमस की गीतों से गुंजायमान हो रहा है. शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक क्रिसमस का माहौल है. क्रिसमस गैदरिंग समेत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन जारी है. क्रिसमस के रंग में लोग रंग चुके हैं.
क्रिसमस पर्व को लेकर जिले के सभी गिरजा घरों को आकर्षक ढंग से सजाने का काम शुरू हो गया है. गिरजा घरों की साफ सफाई के अलावा रंग-रोगन किया गया. विशेष रूप से सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर को सुंदर रूप दिया गया है. पूरे परिसर को सजाया गया. गिरजा घर परिसर में ही आकर्षक चरनी का निर्माण किया गया है. रात्रि मिस्सा व प्रात:काल मिस्सा की भी पूरी तैयारी की जा रही है.
शहर में अधिक भीड़ होने से मुख्य पथ पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही. झूलन सिंह चौक से लेकर नीचे बाजार तक दिन भर जाम लगता रहा. इससे आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि पुलिस कर्मियों द्वारा ट्रैफिक को नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




