विद्यालयों में विद्युतीकरण कार्य 30 तक करें: डीएसइ

Updated at : 14 May 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालयों में विद्युतीकरण कार्य 30 तक करें: डीएसइ

बीआरसी में गुरु गोष्ठी का आयोजन एसएमएस के माध्यम से भेजें मध्याह्न भोजन की िरपोर्ट सिमडेगा : ठेठइटांगर प्रखंड के जोराम स्थित बीआरसी में गुरु गोष्ठी का आयोजन जिला शिक्षा अधीक्षक उपेंद्र नारायण की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में डीएसइ श्री नारायण ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक विद्यालय में विद्युतीकरण का कार्य […]

विज्ञापन

बीआरसी में गुरु गोष्ठी का आयोजन

एसएमएस के माध्यम से भेजें मध्याह्न भोजन की िरपोर्ट

सिमडेगा : ठेठइटांगर प्रखंड के जोराम स्थित बीआरसी में गुरु गोष्ठी का आयोजन जिला शिक्षा अधीक्षक उपेंद्र नारायण की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में डीएसइ श्री नारायण ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक विद्यालय में विद्युतीकरण का कार्य 30 मई तक पूरा करें. सभी विद्यालय में आवश्यक सामग्री का क्रय भी 30 मई तक कर लेंं. उन्होंने कहा कि अब शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करना है. प्रत्येक पंचायत को शून्य ड्रॉप आउट बनाना है.

मध्याह्न भोजन का कार्य माता समिति द्वारा किया जायेगा. लेखा संघारण का कार्य केवल शिक्षक ही करेंगे. डीएसइ ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं का आधार पंजीकरण एवं बैंक में खाता खुलवाना अनिवार्य है. उन्होंने मध्याह्न भोजन से संबंधित रिपोर्ट प्रतिदिन एसएमएस के माध्यम से भेजने को कहा. गोष्ठी में प्रखंड के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित बीपीओ व सीआपी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola