तीन दिवसीय कांवर यात्रा छह से

Updated at : 04 Aug 2016 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय कांवर यात्रा छह से

सिमडेगा़ : कांवरिया सेवा संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय कांवर यात्रा का आयोजन छह अगस्त से किया गया है. कार्यक्रम के तहत छह अगस्त को दिन के 11 बजे अग्रसेन चौक से कांवरिये प्रस्थान करेंगे. वेदव्यास नदी से अपराह्न दो बजे कांवर पूजन के बाद पैदल यात्रा आरंभ होगी. अपराह्न चार बजे कुआरमुंडा में […]

विज्ञापन
सिमडेगा़ : कांवरिया सेवा संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय कांवर यात्रा का आयोजन छह अगस्त से किया गया है. कार्यक्रम के तहत छह अगस्त को दिन के 11 बजे अग्रसेन चौक से कांवरिये प्रस्थान करेंगे. वेदव्यास नदी से अपराह्न दो बजे कांवर पूजन के बाद पैदल यात्रा आरंभ होगी.
अपराह्न चार बजे कुआरमुंडा में अल्पाहार, संध्या छह बजे ल्हासे ओड़िशा में जलपान एवं जगन्नाथ मंदिर बिरमित्रापुर में भोजन एवं रात्रि विश्राम होगा. सात अगस्त को तरगा मंदिर बांसजोर में जलपान, बाजारटांड़ परिसर जामपानी में दोपहर का भोजन, शिव मंदिर ठेठइटांगर में जलपान, पंडरीपानी चौक में जलपान, कसडेगा स्थित पिंटू सिन्हा के गोदाम में भोजन एवं रात्रि विश्राम होगा.आठ अगस्त को प्रात: सात बजे टुकुपानी पड़ाव से सरना मंदिर सलडेगा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां कांवरिये जलाभिषेक करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola