पीएलएफआइ ने किया चिकित्सक का अपहरण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिमडेगा : बानो थाना क्षेत्र के गटीबांधु गांव से पीएलएफआइ ने एक ग्रामीण चिकित्सक का अपहरण कर लिया है. हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. हालांकि अब तक शव बरामद नहीं किया गया है. पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी चिकित्सक का पता नहीं चल पाया है. चिकित्सक डॉ दाउद सुरीन बुधवार […]
विज्ञापन
सिमडेगा : बानो थाना क्षेत्र के गटीबांधु गांव से पीएलएफआइ ने एक ग्रामीण चिकित्सक का अपहरण कर लिया है. हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. हालांकि अब तक शव बरामद नहीं किया गया है. पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी चिकित्सक का पता नहीं चल पाया है. चिकित्सक डॉ दाउद सुरीन बुधवार की रात्रि अपने घर में थे.
इसी क्रम में अर्धरात्रि में पीएलएफआइ के सदस्य हथियार से लैस होकर उनके घर पहुंचे तथा चिकित्सक का अपहरण कर अपने साथ ले गये. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने उक्त क्षेत्र में सभी संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया. किंतु चिकित्सक का पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों के मुताबिक चिकित्सक को मारपीट करते हुए ले जाया जा रहा था. पुलिस का कहना है कि शीघ्र मामले का पता लगा लिया जायेगा.
परिजन घर छोड़ कर भागे : चिकित्सक के परिजन घर छोड़ कर भाग गये हैं. पुलिस जब घटनास्थल पहुंची तो घर में कोई नहीं था. चिकित्सक के साथ उसकी पत्नी व उसके बच्चे रहते हैं. बानो के पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह का कहना है कि अभी तक चिकित्सक का पता नहीं चल पाया है. पुलिस छानबीन में लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










