चहारदीवारी निर्माण पर नपं अध्यक्ष ने जतायी आपत्ति

Updated at : 16 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
चहारदीवारी निर्माण पर नपं अध्यक्ष ने जतायी आपत्ति

सिमडेगा. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा चहारदीवारी निर्माण की शुरूआत करने पर नगर पंचायत बोर्ड की अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी ने आपत्ति जतायी है. उन्होंने मंगलवार को चहारदीवारी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बोर्ड से बिना एनओसी लिये ही विभाग काम शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दिया […]

विज्ञापन

सिमडेगा. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा चहारदीवारी निर्माण की शुरूआत करने पर नगर पंचायत बोर्ड की अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी ने आपत्ति जतायी है. उन्होंने मंगलवार को चहारदीवारी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बोर्ड से बिना एनओसी लिये ही विभाग काम शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है.

उन्होंने कहा कि काम शुरू करने से पहले विभाग को नगर पंचायत से बात करनी चाहिए थी. उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में वह विशेष प्रमंडल का पत्र लिखेंगे. आवश्यक कार्रवाई के बाद ही काम शुरू करने दिया जायेगा. इस मौके पर नगर पंचायत बोर्ड की उपाध्यक्ष संतोष देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola