कोलेबिरा में 47365 मतदाता

कोलेबिरा. दूसरे चरण के मतदान के लिए कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोलेबिरा प्रखंड में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. विदित हो इस प्रखंड से कुल 47365 मतदाता जिसमें 24026 पुरुष और 23339 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इसके लिए प्रखंड में कुल 47 बूथ बनाये गये हैं. इन बूथांे की देखरेख […]
कोलेबिरा. दूसरे चरण के मतदान के लिए कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोलेबिरा प्रखंड में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. विदित हो इस प्रखंड से कुल 47365 मतदाता जिसमें 24026 पुरुष और 23339 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इसके लिए प्रखंड में कुल 47 बूथ बनाये गये हैं. इन बूथांे की देखरेख के लिए कुल आठ कलस्टर बनाये गये हैं.
जो लरवा, कोंबाकेरा, शाहपुर, बरसलोया, बरवाडीह, लचरागढ़, टुटिकेल और कोलेबिरा है. प्रशासन द्वारा क्षेत्र में कुल चार मतदान के ंद्रों को मॉडल बूथ बनाया गया है. इनमें बुनियादी विद्यालय कोलेबिरा, एस एस उच्च विद्यालय कोलेबिरा, प्राथमिक विद्यालय नवाटोली और प्राथमिक विद्यालय बोंगराम है.चुनाव को लेकर मतदानकर्मियों भी उत्साह है. वहीं किसी भी तरह के अनहोनी के लिए प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




