ग्रामीणों ने फॉरेस्टर को बंधक बनाया, छुड़ाये गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2018 4:37 AM
बोलबा : प्रखंड के पिड़ीयापोंछ पंचायत में सरइजोर ग्राम में वन विभाग द्वारा सीमांकन को लेकर लगा रहे पिलर का ग्रामीणों ने विरोध किया. वहीं फॉरेस्टर शिव शंकर भगत एवं वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जैनुल अंसारी को ग्रामीणों ने घंटों बंधक बनाये रखा. जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने दिन के करीब 10 बजे लेकर […]
बोलबा : प्रखंड के पिड़ीयापोंछ पंचायत में सरइजोर ग्राम में वन विभाग द्वारा सीमांकन को लेकर लगा रहे पिलर का ग्रामीणों ने विरोध किया. वहीं फॉरेस्टर शिव शंकर भगत एवं वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जैनुल अंसारी को ग्रामीणों ने घंटों बंधक बनाये रखा. जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने दिन के करीब 10 बजे लेकर अपराह्न दो बजे वन विभाग के कर्मी को बंधक बना कर रखा.
किसी प्रकार फॉरेस्टर ने डीएफओं को फोन पर जानकारी दी, जिसके बाद डीएफओ ने डीएसपी को फोन किया. वहीं डीएसपी ने बोलबा थाना प्रभारी मनोहर कुमार को फोन कर बंधकों को छुड़वाने के लिए निर्देश दिया. एएसआई कौशल किशोर सिंह ने सरइजोर जाकर बंधकों को छुड़वाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










