समीक्षा: समाहरणालय में डीसी के साथ अधिकारियों की बैठक, कहा शिविर लगा एंथ्रेस की जानकारी दें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2017 12:59 PM
सिमडेगा: समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मत्स्य, कृषि, गव्य, पशुपालन, सहकारिता, उद्यान, आत्मा एवं अग्र परियोजना विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गयी. पशुपालन विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पशुपालन पदाधिकारी को एंथ्रेक्स की रोकथाम एवं जागरूकता के लिए शिविर लगाने […]
मत्स्य विभाग की समीक्षा की क्रम में उपायुक्त ने बिरहोर युवकों को मत्स्य बीज उत्पादन से जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने विभागीय तालाब का जीर्णोंद्धार करने का निर्देश दिया. मछुआ आवास का निर्माण समय पर पूरा करने को कहा. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों द्वारा आवास निर्माण करने में देरी व लापरवाही की जा रही है, उनका पैसा विभाग को वापस करायें. निर्मित डोभा में मत्स्य पालन कराने की बात कही. फसल बीमा योजना की समीक्षा के क्रम में प्रखंडवार लाभुकों की विवरणी बैंकों को उपलब्ध कराने का निर्देश सहकारिता पदाधिकारी को दिया. वहीं यूरिया एवं डीएपी की कम बिक्री पर नाराजगी जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










