ePaper

Seraikela News : चौका में पत्नी और डेढ़ साल के पुत्र की गला दबाकर हत्या

Updated at : 18 Nov 2024 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
Seraikela News : चौका में पत्नी और डेढ़ साल के पुत्र की गला दबाकर हत्या

शेयर बाजार में पैसा डूबने से तनाव में था आरोपी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चांडिल/चौका

चौका थाना के कुरली गांव निवासी अशोक महतो (35) ने पत्नी मधुमिता महतो (26) और डेढ़ वर्षीय पुत्र रोहित कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, शेयर बाजार में पैसा डूबने से अशोक तनाव में था. इसी क्रम में पत्नी से कहासुनी होने पर उसने रविवार की रात घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलने पर एसडीपीओ अरविंद सिन्हा व थाना प्रभारी बजरंग महतो ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है. मधुमति के मायके वाले कुरली गांव पहुंच गये हैं.

दो साल पहले चांडिल के रावतड़ा में हुई थी शादी

पड़ोसियों ने बताया कि वर्ष 2022 में अशोक महतो की शादी चांडिल के रावताड़ा में धूमधाम से हुई थी. अशोक शेयर बाजार में पैसा लगाता था. इसे लेकर पत्नी के साथ हमेशा बकझक होती थी. रविवार रात भी मधुमिता ससुर को खाना देने के बाद पति का खाना लेकर घर के ऊपर वाले कमरे में चली गयी. खाना खाने के दौरान दोनों में झगड़ा हुआ. इसी दौरान अशोक ने गुस्से में पत्नी व पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया.

ससुर ने दामाद पर हत्या का केस दर्ज कराया :

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद मां-बेटे के मुंह में आरोपी ने कपड़ा ठूंस दिया था. दोनों के गले पर निशान भी मिले हैं. सुबह में देर तक जब मधुमिता अपने कमरे से नहीं निकली, तब उसके ससुर सेवानिवृत्त शिक्षक विजय महतो कमरे में जाकर देखा, तो मां और बेटे दोनों का शव जमीन पर पड़ा था. इसके बाद विजय महतो ने घर के अन्य सदस्यों व ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. वहीं, मृतका के पिता रावताड़ा निवासी सत्यनारायण महतो ने चौका थाना में दामाद अशोक महतो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.

कोट

अशोक महतो शेयर बाजार में पैसा लगाने का काम करता था. जब तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ जाता, सही कारणों का पता नहीं चल पायेगा. महिला व बच्चे के मुंह से झाग भी निकल रहा था. आशंका है कि पहले खाना में जहर मिलाकर दिया गया, इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा. -बजरंग महतो, थाना प्रभारी, चौका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola