ठंड की दस्तक के साथ बीमारियों का हमला, एक सप्ताह में 23 मरीज भर्ती.. डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

डॉ पीएम बाड़ा,अस्पताल उपाधीक्षक सदर अस्पताल सरायकेला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मौसम बदलते ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है. सरायकेला सदर अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है. जानिए क्या है वजह और डॉक्टर की सलाह.

विज्ञापन

सरायकेला: मौसम में आये बदलाव और ठंड की दस्तक के साथ ही मौसमी बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. सरायकेला सदर अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 200 से 250 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. इनमें 15 से 20 प्रतिशत मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं. सामान्य लक्षण वाले मरीजों को दवा देकर घर भेजा जा रहा है, जबकि गंभीर स्थिति वाले मरीजों को इनडोर में भर्ती किया जा रहा है. आंकड़ों के अनुसार, बीते एक सप्ताह में ऐसे 23 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया है.

विज्ञापन

दिन में गर्मी और रात में ठंड बन रही बीमारी की वजह

चिकित्सकों के अनुसार, दिन में हल्की धूप और सुबह-शाम ठंड के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है. शुरुआत में लोग ठंड को लेकर लापरवाह रहते हैं, जिससे शरीर मौसम के बदलाव को सहन नहीं कर पाता है. इसी असावधानी के कारण बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं.

डॉक्टर की सलाह बिना न लें दवा: उपाधीक्षक

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पीएम बाड़ा ने कहा कि सर्दी-खांसी को कतई नजरअंदाज न करें. समय पर इलाज न मिलने पर यह निमोनिया या गंभीर बुखार का रूप ले सकता है. उन्होंने लोगों से सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवा से बचने, फ्रिज के ठंडे पानी व खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा गुनगुना पानी पीने की अपील की.

साथ ही पौष्टिक आहार और विटामिन-सी युक्त फलों के सेवन की सलाह दी. उन्होंने जोर देकर कहा कि बुखार आने पर मेडिकल स्टोर से खुद दवा न खरीदें, बल्कि चिकित्सक की सलाह लें. यदि बुखार 2-3 दिनों से अधिक रहे, तो तुरंत जांच कराएं. अस्पताल प्रबंधक संजीत राय ने बताया कि ओपीडी और इनडोर में जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola