राजनगर-चाईबासा मार्ग पर पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो : राजनगर-चाईबासा मार्ग पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत जांच करते पुलिस की टीम | Prabhat Khabar Network

राजनगर-चाईबासा मार्ग पर पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की। यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

विज्ञापन

राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चलाया गया विशेष जांच अभियान. ब्रेथ एनालाइज़र से वाहन चालकों की जांच की गई. नशे की हालत में वाहन चलाते मिले चालकों पर की गई कानूनी कार्रवाई. फोटो : राजनगर-चाईबासा मार्ग पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत जांच करते पुलिस की टीम शचींद्र कुमार दाश खरसावां/खरसावां. सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग तथा सरायकेला खरसावां मार्ग पर पुलिस की ओर से विशेष ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर आने-जाने वाले वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइज़र मशीन से जांच की गई. जांच के क्रम में शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की गई. पुलिस ने वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में इस प्रकार के विशेष जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे. आम लोगों से भी सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola