पूर्व प्राचार्य स्व. कामाख्या प्रसाद षाडंगी को जीनियस ग्रुप ने किया याद, शिक्षा-जगत में योगदान को किया नमन

Updated:
विज्ञापन

खरसावां हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य केपी षाडंगी  | Prabhat Khabar Network

जीनियस ग्रुप, खरसावां ने राजकीय उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य स्व. कामाख्या प्रसाद षाडंगी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

खरसावां: जीनियस ग्रुप, खरसावां की ओर से राजकीय उच्च विद्यालय खरसावां के पूर्व प्राचार्य स्व. कामाख्या प्रसाद षाडंगी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान ग्रुप के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं समेत अन्य सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

शोकसभा में सदस्यों ने खरसावां में शिक्षा, कला, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में स्व. षाडंगी के योगदान को याद किया. सदस्यों ने कहा कि वे विद्यार्थियों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते थे. उनका व्यक्तित्व केवल एक शिक्षक और प्राचार्य तक सीमित नहीं था. वे विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे.

सदस्यों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्व. षाडंगी का योगदान लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा. उनके निधन से शिक्षा जगत और विद्यार्थियों ने एक संवेदनशील शिक्षक और मार्गदर्शक खो दिया है.

शोकसभा में अश्वनी दाश, बिजय पाणी, शुभेन्दु सतपथी, मनबोध मिश्रा, सुमंत महान्ती, बिरोजा पती, राजेश साहु, दिलीप दास, प्रलय हाजरा, उत्तम साहु, सुनील पात्र, मोदन, मानीक, जीवन, स्वप्ना, दीपक, गायत्री, कल्पना एवं बेहुला देई समेत अन्य सदस्य शामिल हुए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola