खरसावां : गोपालपुर में पारंपरिक आषाढ़ी पूजा संपन्न, अच्छी फसल और समृद्धि की कामना
खरसावां प्रखंड की कृष्णापुर पंचायत के गोपालपुर गांव में पारंपरिक आषाढ़ी पूजा कर वापस लौटते दिउरी व श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
खरसावां के गोपालपुर गांव में पारंपरिक आषाढ़ी पूजा संपन्न हुई। ग्रामीणों ने अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और गांव की खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की।
सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड की कृष्णापुर पंचायत के गोपालपुर गांव में पारंपरिक आषाढ़ी पूजा श्रद्धा, आस्था और लोक परंपराओं के साथ संपन्न हुई. कृषि प्रधान इस गांव में हर वर्ष आषाढ़ माह में आयोजित होने वाली इस पूजा में ग्रामीणों ने अच्छी वर्षा, भरपूर फसल, गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. पूजा में पूरे गांव की सहभागिता रही और सामाजिक एकता की मिसाल देखने को मिली. ग्रामीणों का कहना है कि यह पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि गांव की सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक भी है. गोराम ठाकुर, धरम देवता और मां पाउड़ी की हुई पूजा गांव के दिउरी लक्ष्मी नारायण महतो ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ गोराम ठाकुर (ग्राम देवता), धरम देवता एवं मां पाउड़ी की पूजा-अर्चना कराई. पूजा के दौरान समय पर अच्छी वर्षा, कृषि कार्य की सफलता, गांव की सुख-शांति, रोग-मुक्ति और सभी परिवारों के कल्याण की प्रार्थना की गई.
आपके शहर में
ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूरे उत्साह के साथ अनुष्ठान में भाग लिया. हर परिवार की रही सहभागिता आषाढ़ी पूजा की सबसे बड़ी विशेषता गांव के प्रत्येक परिवार की भागीदारी रही. सभी परिवारों ने आर्थिक सहयोग के साथ पूजा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. पूजा के बाद ग्रामीणों ने गांव की एकता, भाईचारे और परंपराओं को आगे भी जीवित रखने का संकल्प लिया. इस अवसर पर कुंज बिहारी महतो, तुलसी महतो, मोहित लाल महतो, लालू महतो, सुनील कुमार तांती, राम प्रसाद महतो, मोहन लाल महतो, देवेंद्र महतो, रोहन महतो, जय कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और उत्सव का वातावरण बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए