सरायकेला में 400 छात्राओं की हुई Dental Screening, दांतों की जांच के साथ नशे से दूर रहने का दिया संदेश
फोटो:दांत की जांच करते | Prabhat Khabar Network
सरायकेला के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में डेंटल हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें 400 छात्राओं की ओरल स्क्रीनिंग कर उन्हें दांतों की देखभाल के टिप्स दिए गए।
सरायकेला: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला में डेंटल हेल्थ एवं ओरल स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया. शिविर में विद्यालय की करीब 400 छात्राओं के मौखिक स्वास्थ्य की जांच की गयी. इस दौरान छात्राओं को मुंह और दांतों से संबंधित विभिन्न रोगों, उनके लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी.
आपके शहर में
स्वास्थ्य टीम ने छात्राओं को स्वस्थ मुंह और दांतों के महत्व के बारे में बताया. छात्राओं को नियमित रूप से दांतों की सफाई करने के साथ सही तरीके से ब्रश करने की तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह भी दी गयी.
शिविर के दौरान छात्राओं को खैनी, गुटखा, पान और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर मौखिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के प्रति जागरूक किया गया. स्वास्थ्य टीम ने नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखने की अपील की.
शिविर को सफल बनाने में सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. रीना सिंह, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी राजु कुमार पासवान, परामर्शीय अशोक कुमार यादव समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए