गांव में चल रही थी अवैध चुलाई शराब की भट्ठी, उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर किया ध्वस्त, संचालक फरार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चांडिल में उत्पाद विभाग ने नीमडीह के पुरीयारा गांव में अवैध शराब भट्ठी पर छापा मारकर 50 लीटर शराब जब्त की और 600 किलो जावा महुआ नष्ट किया. अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन

चांडिल : जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान नीमडीह थाना क्षेत्र के पुरीयारा गांव में संचालित अवैध चुलाई शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया. मौके से 50 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई, जबकि करीब 600 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

उत्पाद विभाग की टीम ने की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को पुरीयारा गांव में छापेमारी की. इस दौरान गांव में अवैध रूप से चुलाई शराब बनाने की भट्ठी संचालित होने की जानकारी मिली. टीम ने मौके पर पहुंचकर भट्ठी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार करीब 600 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया.

नीमडीह के पुरीयारा में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 50 लीटर चुलाई शराब जब्त  | Prabhat Khabar Network
नीमडीह के पुरीयारा में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

बताया गया कि उत्पाद विभाग की टीम को देखते ही भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गया. भट्ठी संचालक अरुण गोप के खिलाफ केस दर्ज किया गग.या है. उत्पाद अधीक्षक ने कहा - जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन गंभीर है. इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें : जमशेदपुर में इस दिन जुटेंगे देशभर के हो समाज के युवा, भाषा से लेकर रोजगार तक 10 मुद्दों पर होगा महामंथन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola